पंडित नेहरू की 52वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

nehru-09नई दिल्ली,। आज देश पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 52वीं पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री को याद करते हुए ट्वीट किया, हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर याद करता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शांतिवन में पंडित नेहरू के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी ट्वीटर के जरिए पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को ईलाहाबाद में हुआ था। 1919 में में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी और महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। सितंबर 1923 में वो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। 1928 में उन्होंने इंडिपेंड्स फॉर इंडिया लीग की स्थापना की और 1929 में लाहौर सत्र के दौरान उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर लिया गया। वो स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वे सर्वाधिक समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और 27 मई 1964 को उनकी मृत्यु हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button