Breaking News

पीरियड्स, शुगर, कैंसर जैसी कई बिमारियों से बचाता है हरा मटर

matarठंड के मौसम में हरी सब्जियों की बहार होती है। हरी सब्जियों में बहुत से पौष्टिक तत्व होता है जो हमें बीमारियों से बचाता है। इन दिनों हरी मटर बाजार में खूब आ रही है। मटर का इस्तेमाल हम सब खाने में करते है। मटर में मौजूद गुण आपके शरीर और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए आज हम जानतें हैं मटर के स्वास्थ्य संबंधी लाभ.

1. शरीर के वजन को नियंत्रित रखने में मटर हमारी मदद करता है क्योकि मटर में कैलोरीज, भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और सूक्ष्म पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में होती है।

2. हरी मटर में मौजूद कोमेस्ट्रॉल पेट के कैंसर से बचाते हैं। रोजाना इसके सेवन करने से इनकी महज 2 ग्राम मात्रा आपको इस घातक बीमारी से दूर रखती है।

3. मटर आपकी ढलती उम्र से भी आपको जवां रखते हैं। इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिनके फ्लेवनॉइड, कैरोटेनॉइड, फेनॉलिक एसिड्स और पॉलीफेनॉल तत्व पाए जाते है जिनसे आपको ऊर्जा मिलती है।

4. मटर से दिल के रोग और कैंसर, अल्जाइमर, गठिया, ब्रोंकाइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस और कैंडिडा जैसे रोगों की रोकथाम होती है।

5. अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ी हो तो रोजाना एक कप हरी मटर खाएं।

6. रोजाना हरी मटर के सेवन से ब्लड शुगर और टाइप टू डायबिटीज से बचाव होता है।

7. मटर के सेवन से शरीर में रक्त का संचार सही से होता है और दिल के रोग दूर रहते हैं। इसीलिए यह रक्त धमनियां को स्व्स्थ्य रखने में मदद करता है।

8. अगर आपको पेट की समस्या जैसे कब्ज आदि हो तो अप मटर ख सकते है। इसे पेट एकदम दुरुस्त रहता है।

9. मटर हड्डियों को ताकतवर बनाता है। इसमें विटामिन ज्ञ, ठ होता है जो आपको ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं।

10. महिलाओं को अनियमित माहवारी को मटर में मौजूद पोषक तत्व दूर रखते हैं।

11. मटर का प्रयोग चेहरे को सुंदर बनाने के लिए भी किया जा सकता है। यह प्राकृतिक स्क्रब है। पानी में मटरो को उबाल कर इसका पेस्ट बना कर चेहरे पर रगडें और 15 से 20 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

12. मटर के सेवन से याददाश्त तेज होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *