Breaking News

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर कल्याण सिंह ने शोक जताया…

जयपुर,  राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह नेे पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया।  श्री सिंह ने आज कहा कि श्रीमती स्वराज कुशल जनप्रतिनिधि थीं। वह साहसी, दूरदर्शी और मानवीय नेता थीं।

वह लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख घडी में शक्ति प्रदान करने के लिये परमात्मा से प्रार्थना की।