Breaking News

प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें सभी: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू

नयी दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रकृति का संरक्षण करने का आह्वान किया है।

श्री नायडू ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि हमें प्रकृति संरक्षण की दिशा में प्रयास करने चाहिए जिससे हम आगामी पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकें।

श्री नायडू ने कहा, “हम सभी को प्रकृति संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत् विकास का संकल्प लें। इस दिशा में हमारे सामूहिक प्रयास भविष्य की पीढ़ियों को बेहतर पृथ्वी सौंपने में मदद करेंगे।”

उप राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रकृति के सीमित संसाधनों के संरक्षण करना चाहिए। सतत और स्थायी प्रगति के लिए विकास का प्रकृति सम्मत होना जरूरी है।

उन्होंने कहा, “प्रकृति को बचा कर अपनी भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करें। अन्य जीव जंतुओं का भी प्रकृति के संसाधनों पर उतना ही अधिकार है जितना मानव का।”