Breaking News

प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसक है दिशा पटानी

disaमुंबई,  बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री दिशा पटानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी प्रशंसक है। दिशा पटानी फिल्म एम.एस.धोनी: द अन्टोल्ड स्टोरी में दिखाई देंगी। दिशा पटानी ने कहा मैं प्रियंका चोपड़ा की बड़ी प्रशंसक हूं। वह अद्भुत हैं और बढिया अभिनेत्री हैं। उन्होंने मुझ पर बहुत प्रभाव डाला है। जिस तरह से उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपने काम का संतुलन बनाया है, उससे वह मेरे लिए प्रेरणा बन गई हैं। उन्होंने कहा इस पेशे में आने से पहले उनका अभिनय के प्रति कोई रूझान नहीं था। लोगों को लगता है कि अभिनय करना आसान है, लेकिन इससे जुडने के बाद पता चलता है कि यह वास्तव में कठिन है। उनका कहना है कि उन्हें आलोचनाओं से डर नहीं लगता और वह आलोचनाओं से सीखना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *