प्रियंका चोपड़ा ने ड्वेन जॉनसन को बताया सभी के लिए प्रेरणा

मुंबई, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बेवॉच के अपने सह अभिनेता ड्वेन जॉनसन को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रियंका ने  को इंस्टाग्राम पर ड्वेन के साथ 89वें अकादमी अवॉर्ड्स के समय की अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, जन्मदिन मुबारक ड्वेन जॉनसन।

आप एक शानदार व्यक्ति हैं। आप अपने साथ काम करने वाले सभी लोगों के लिए एक प्रेरणादायक हैं। प्रियंका ने लिखा, आपको बेहद प्यार और खुशियां मिलें। प्रियंका और ड्वेन आगामी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में साथ नजर आएंगे। फिल्म 1990 के दशक के इसी नाम के लोकप्रिय टीवी शो पर आधारित है और इसमें जैक एफ्रन भी हैं। प्रियंका फिल्म में विक्टोरिया नामक एक नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button