Breaking News

प्लेबैक सिंगर उदित नारायण, उषा खन्ना मोहम्मद रफी अवॉर्ड से सम्मानित

uditनई दिल्ली,  बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण और संगीतकार उषा खन्ना को एक कार्यक्रम में मोहम्मद रफी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की ओर से दिया जाता है। गायक उदित नारायण और संगीतकार उषा खन्ना को मुंबई में एक कार्यक्रम में मोहम्मद रफी अवॉर्ड प्रदान किया गया। गैर सरकारी संगठन के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेट्रोलियम मंत्री धमेन्द्र प्रधान थे। उन्होंने यह पुरस्कार प्रदान किया और रफी को एक महान गायक बताया।

पेट्रोलियम मंत्री धमेन्द्र प्रधान ने कहा, गायक रफी साहब स्वयं केवल एक महान संगीतकार नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपनी असाधारण आवाज के दम पर अनेक अभिनेताओं को भी महान बना दिया। कार्यक्रम के दौरान उदित ने 1980 में रफी के साथ गाया अपना पहला गाना भी सुनाया। बता दें, उदित नारायण ने आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों में आवाज दी है। वही, उषा खन्ना भारतीय सिनेमा के हाल के इतिहास की अकेली संगीत निदेशक हैं। छोड़ों कल की बातें… से लेकर शायद मेरी शादी का ख्याल… तक बहुत से गानों को धुन दे चुकी है। तीन दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचानें वाली उषा खन्ना का फिल्मी सफर चालीस साल लम्बा रहा। उन्होंने तकरीबन ढाई सौ फिल्मों में संगीत दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *