बिहार में राजग 31 और इंडी गठबंधन नौ सीट पर आगे

पटना, बिहार के 40 संसदीय क्षेत्रों में मतों की गिनती में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 31 और इंडी गठबंधन के उम्मीदवार 09 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं आरा में केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह, बेगूसराय में गिरिराज सिंह और उजियारपुर में नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 11 सीट पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, पटना साहिब, बक्सर और नवादा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 14 सीट वाल्मीकिनगर, शिवहर, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर और नालंदा, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा गया संसदीय क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए है।

वहीं, इंडी गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल सीतामढ़ी, उजियारपुर, पाटलिपुत्र, जहानाबाद और औरंगाबाद, कांग्रेस सासाराम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय तथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी के उम्मीदवार आरा और काराकाट मेें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। मतगणना में फिलहाल सारण में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, पटलिपुत्र में भाजपा के रामकृपाल यादव, काराकाट में रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा, सीतामढ़ी में बिहार विधान परिषद के सभापति एवं जदयू उम्मीदवार देवेशचंद्र ठाकुर, पूर्णिया में निर्दलीय राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और काराकाट में भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह पीछे चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button