Breaking News

भाजपा के खिलाफ जनता का गुस्सा सांतवे आसमान पर: अखिलेश यादव

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। देश की एक सौ चालीस करोड़ जनता इन्हें एक सौ चालीस सीट के लिये तरसा देगी।

अखिलेश यादव  फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी एवं विधायक अवधेश प्रसाद यादव के पक्ष में मुख्यालय से करीब चालीस किलोमीटर दूर मवई में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनता का गुस्सा सातवें स्थान पर है। एक सौ चालीस करोड़ जनता इन्हें एक सौ चालरस सीट के लिये तरसा देगी। देश में हर सामान महंगा हो गया है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। प्रधानमंत्री झूठ पर झूठ बोलते चले जा रहे हैं, इसलिए इस बार एक सौ चालीस सीट के लिये जनता इनको तरसाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या सौहार्द की राजधानी बने, सकारात्मक राजनीति हो, एकदूसरे से प्रेम बढ़े, भय का वातावरण न हो, इसलिए अयोध्या के वासी इस बार अपने सबसे पुराने नेता अवधेश प्रसाद को चुनकर अयोध्या को विकास और ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने झूठ बोलकर जिस ऊंचाई पर पहुंची थी अब वह ढलान पर है और नीचे जा रहे हैं। उनका ग्राफ काफी गिर गया है। जनता सब जान चुकी है। उनके वही पुराने घिसे-पिटे डायलाग हैं। उसको अब जनता सुनना नहीं चाहती।

मुख्यमंत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस समय उन्हें पेपर लीक पर बात करनी चाहिए, नौजवानों की नौकरी पर बात करनी चाहिये, वह अब लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। इलेक्ट्रोल बांड ने भारतीय जनता पार्टी की पोल खोल दी है। भ्रष्टाचार में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बन रही है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता ने भाजपा सरकार को हटाने का मन बना लिया है। किसान, नौजवान सहित सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार रोटी कपड़ा मकान देने में असफल रही है। इस सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान है, क्योंकि मोदी की सरकार में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया, जान भी गंवाई, उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इंडिया गठबंधन की सरकार आते ही किसानों की एमएसपी लागू कर दिया जायेगा। किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। नौजवानों को नौकरी मिल जायेगी। ऐसे तमाम प्राथमिकताएं हैं जो सरकार आने पर तत्काल लागू कर दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता अब इंडिया गठबंधन के साथ है। वह दिन दूर नहीं जब देश की जनता को दुख उठाना नहीं पड़ेगा।
इस अवसर पर फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं विधायक अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय, अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, सपा नेता नीलम सिंह, इंडिया गठबंधन के कांग्रेसी नेता रामनरेश, पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात खां, कांग्रेस नेता मुनीर, समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष सरोज यादव, सपा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, फिरोज खान गब्बर सहित गठबंधन के तमाम नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया है।