भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1539-बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
1557-इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1631-मु्ग़ल बादशाह शाहजहाँ की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
1780-लंदन में एंटी कैथोलिक दंगों में लगभग सौ लोगों की मौत।

1893-महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1914-प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का जन्म।
1954-अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का निधन।
1974-भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म।

1989-भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
1995-नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
1998-भारत के भाला फेंक पैरा एथलीट सुमित अंतिल का जन्म।
1998-स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।
1999-श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।

2000-एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
2002-फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी डी जत्ती का निधन।
2004-इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006-भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
2007-अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।

2008-उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले चार प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
2011-भारत के एक नृत्य गुरु नटराज रामकृष्ण का निधन।
2013-चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत और 30 लोग घायल।
2014-मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन महिलाओं का टेनिस खिताब जीता।
2016-इस्तांबुल के केन्द्रीय पुलिस पर कार बम हमले में 11 लोग मारे गए।

Related Articles

Back to top button