भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1441-ईटन कॉलेज की स्थापना।
1497-जॉन कैबट न्यूफाउंडलैंड पहुंचे।
1564-भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना में से एक रानी दुर्गावती का निधन।
1664-न्यू जर्सी कॉलोनी की स्थापना।
1881-‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का निधन।

1885-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिख नेता तारा सिंह का जन्म।
1897-प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का जन्म।
1937-अंग्रेज़ी साहित्य की प्रख्यात लेखिका अनीता देसाई का जन्म।
1950-प्रथम विश्व युद्ध के दौरान चंद भारतीय सैनिकों में से एक दरबान सिंह नेगी का निधन। उन्हें ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार “विक्टोरिया क्रॉस” मिला था।
1961-भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।

1963-डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।
1966-मुंबई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।
1974-भारतीय टीम लॉडर्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमटी। यह टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह टेस्ट मैच पारी और 285 रन से हारा।
1975-न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।
1980-भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन।

1986-भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं के लिए भी मातृ़त्व लाभ को स्वीकृ़ति दी।
1996-माइकल जॉनसन ने 19.66 सेकंड में 200 मीटर दौड़कर विश्व रिकार्ड बनाया।
2001-भारतीय लेखक और पत्रकार अवधानम सीता रमन का निधन।
2002-इगांडू , तंजानिया के पास ट्रेन दुर्घटना में 281 लोग मारे गए।
2004-जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।

2005-अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।
2006-फ़िलिपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।
2007-इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ़ केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।

2008-नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2010-विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच हुआ था।
2012-मिस्र में पहली बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में मुस्लिम ब्रदरहुड के मुहम्मद मुर्सी निर्वाचित हुए।
2016-ब्रिटेन में यूरोपीय संघ से संबंध के प्रश्न पर हुए 23 जून के जनमत संग्रह में आधे से ज्यादा लोगों ने अलगाव के पक्ष में मत दिया।

Related Articles

Back to top button