Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1861-इटली का एकीकरण हुआ।
1864-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता जोसेफ़ बैपटिस्टा का जन्म।
1920-बंगलादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म
1959-धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।

1962-भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म।
1969-गोल्डा मीर इज़रायल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1987-क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
1989-उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जाने माने राजनीतिज्ञ और राजनेता हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।

1990-बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्म।
1994-रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
1996-लाहौर में सम्पन्न छठे विल्स विश्व कप का ख़िताब श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर जीता।
1998-झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।

2002-नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।
2003-श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
2004-नासा का मैंसेजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2006-अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।

2008-चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए ‘चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक’ ध्वनि मत से पारित हुआ।
2009-बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।
2011-संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया में नो फ्लाई जोन बनाने हेतु प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2012-जूलियन असांजे ने अपनी गिरफ्तारी की घोषणा की। उसने रेनेट हाउस चलाने की योजना बनाई।

2016-मशहूर जादूगर पॉलडेनियल का निधन।
2018-मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।
2019-गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर का निधन।