Breaking News

भ्रष्टाचार देश की सबसे बड़ी समस्या है- राजेश यादव, अध्यक्ष- जन समस्या निवारण संगठन

rajesh y jan samasya

देश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है। अगर इस पर काबू पा लिया तो अन्य समस्याओं से लड़ना आसान हो जायेगा। यह विचार आज जन समस्या निवारण संगठन के राष्टीय अध्यक्ष राजेश यादव ने लखनऊ के प्रेस क्लब मे आयोजित प्रेस वार्ता मे दिये। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार से निपटने के लिये सबसे जरुरी है जागरुकता। जन जागरुकता के लिये वह छोटी छोटी बैठक और जन सभा करके आम जन को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरुक करने मे जुटे हैं। उन्होंने गन्ना किसानों की दयनीय दशा का जिक्र करते हुये कहा कि गन्ना किसान एक साल गन्ना बोता हैं और फिर दो साल वह उस गन्ने का चीनी मिलों से भुगतान लेने के लिये बर्बाद करता है। राजेश यादव ने कहा कि अपराध का ग्राफ पूरे देश मे बढ़ रहा है। महिलायें बाहर तो छोड़िये वे अपने घरों मंे सुरक्षित नही है। उन्होने कहा कि सारा देश जन समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन कोई भी राजनैतिक पार्टी इसे लेकर गंभीर नही है। राजेश यादव ने कहा कि आजादी के 68 साल बाद भी स्थिति जस की जस बनी हुई हैं। अगर प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है तो महंगाई ने आम जन की कमर तोड़ दी है। जन समस्या निवारण संगठन के राष्टीय अध्यक्ष ने कहा कि अच्छे दिनों की आस लगाये बैठा आम आदमी अब कहने लगा है कि हमारे बुरे दिन ही ज्यादा अच्छे हैं।
राष्टीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के उद्देश्यों और एवं मिशन को लेकर संगइन के मुख्य पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात प्रदेश की जन समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री जी को दिया जायेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com