Breaking News

महाराष्ट्र में 28 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण

मुंबई , महाराष्ट्र में 28 लाख 19 हजार 888 लोगों को काेरोना का टीका लगाया जा चुका है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रविवार तक राज्य भर में 1,556 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए थे। इस दौरान राज्य में एक लाख 23 हजार 150 लोगों को काविशील्ड और 6816 को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। राज्य में अब तक 28 लाख 19 हजार 888 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है कल राज्य में 16 हजार से अधिक मामले सामने आए। इस अवधि में 50 लोगों की इस वायरस के संक्रमण से मौत हुई है। वायरस के प्रसार की कड़ी को तोड़ना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
जिला प्रशासन ने राज्य के कई शहरों और कस्बों में कर्फ्यू, लॉकडाउन लगाया है।