Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया, गृह-प्रवेश

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन बुधवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया। शपथ लेने के बाद से अभी तक वह वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही रह रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आज सुबह कलश स्थापना के साथ नवरात्र की पूजा हुई। बताया जाता है कि पूजन में मुख्यमंत्री भी शामिल हुये। यह अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर के पुजारियों द्वारा कराई गई। मुख्यमंत्री ने आज शाम को अपने सरकारी आवास पर भाजपा पदाधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों को फलाहार पर भी आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम के चलते पांच कालिदास के दोनों तरफ बैरियर्स लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिये गये हैं। आज सुबह से ही उधर से आम लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

योगी आदित्यनाथ के प्रवेश से पहले पांच कालिदास मार्ग का आवास अब नए मुख्यमंत्री के मिजाज के मुताबिक बदला नजर आ रहा है। अखिलेश के समय जहां वहां महंगे सोफा लगे थे, उसकी जगह अब जमीन पर बैठने का इंतजाम किया गया है। शयन कक्षों में भी महंगे बिस्तरों को बदलकर लकड़ी का तख्त लगाया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास स्थित किचन को विदेशी क्रॉकरी की जगह अब तांबे और कांसे के बर्तनों से सजाया गया है। 19 मार्च को योगी के शपथ लेने के बाद ही मुख्यमंत्री आवास का शुद्धिकरण कराया गया था। वास्तु के हिसाब से मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक और ऊं बनाया गया था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *