मुलायम – अखिलेश की वार्ता सफल, कई मुद्दों पर धुंध छंटी

mulayam-akhilesh-1लखनऊ,   समाजवादी पार्टी में वि‍वाद के बीच मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव और सपा संरक्षक मुलायम सिंह के बीच आज हुई वार्ता कापी हद तक सफल रही। दो घंटे से अधिक चली बैठक मे दोनो लोग ने अकेले ही बातचीत की। किसी भी पक्ष से कोई और व्यक्ति शामिल नही था।
सूत्रों के अनुसार, आज सुबह समाजवादी पार्टी में वि‍वाद के बीच मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव, सुबह मुलायम सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। जहां करीब दो घंटे से अधिक पिता पुत्र ने अकेले मे सारे विवादित मुद्दों पर बातचीत की। मुलायम सिंह ने अखि‍लेश से चुनाव आयोग को पार्टी सिंबल के लिये दिया गया सिंबल वापस लेने के लिये कहा। टिकट बंटवारा मुलायम और अखिलेश की सहमति से होगा। इसमें किसी तीसरे की दखलंदाजी नही होगी। यूपी का विधान सभा चुनाव  अखि‍लेश यादव के चेहरे पर ही लड़ा जायेगा और चुनाव बाद अखि‍लेश ही मुख्यमंत्री बनेंगे। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव काफी अच्छे मूड मे बाहर आये। उन्होने अपने समर्थकों को सब कुछ ठीक है का इशारा, हाथ हिलाकर दिया।हालांकि , अभी तक दोनों तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
इससे पहले चुनाव आयोग से मि‍लने के बाद सोमवार शाम मुलायम सिंह दि‍ल्ली से लखनऊ लौटे थे। रात को मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा था कि “समाजवादी पार्टी एक ही है। चुनाव के बाद अगले सीएम, अखिलेश यादव ही रहेंगे। इसमें कोई कन्‍फ्यूजन नहीं है। समाजवादी पार्टी ना टूटी है और ना टूटेगी।

Related Articles

Back to top button