Breaking News

मुलायम सिंह जी लोहिया की सोच के वाहक हैं- केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री

mulayamनई दिल्ली, लोकसभा में पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे ने कहा कि मुलायम सिंह जी के प्रति उनकी काफी श्रद्धा है। लोहिया के सोच के आज वह वाहक हैं। उन्होंने जो विषय उठाया है, वह गंभीरता से उठाया है।

 लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने र्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे स्हाे  कि यह गंभीर विषय है..हमारे शेर मर गए। मेरा निवेदन है कि आप अच्छे डॉक्टर उपलब्ध करा दीजिए। इस बात की जांच भी करा दें कि शेर क्यों मरे। उन्होंने कहा कि कृपया जांच करा दें। हमारी तरफ से भी अगर गलती हुई है तब हम सुधार करेंगे।

उन्होंने कहा कि दो शेरों की मौत के विषय की जांच कराने की बात कही है। हम इसकी जांच कराएंगे। यह भी देखना होगा कि शेरों की मौत कितने समय पहले हुई है। क्योंकि अगर समय काफी हो गया होगा, तब विसरा से पता लगाना कठित होता है। कुछ निश्चित परिस्थिति के बाद चीजे बदल जाती हैं।

लोकसभा में यह वाक्या तब सामने आया जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जैव विविधता उद्यानों से संबंधित प्रश्न के तहत उत्तर प्रदेश के इटावा में ‘लॉयन सफारी’ में दो शेरों की मौत का विषय उठाया और बेहद दुखी स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी द्वारा भेंट किए गए दो शेर मर गए।

सदन में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब मैंने और अखिलेश यादव  ने उनसे शेर मांगे थे। हमने उनसे जितने शेर मांगे, उतने शेर उन्होंने दे दिए। इसके लिए मैं मोदी साहब को धन्यवाद देना चाहता हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *