Breaking News

मेनका गांधी ने मीडिया को लेकर दिया ये विवादित बयान…

नई दिल्ली,  महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने क्राइम ग्राफ बढ़ने और जेवर जैसे तमाम दुष्कर्म मामलों के लिए मीडिया पर विवादित बयान दिया है । मीडिया पर इस मामले को तूल देने के आरोप लगाए हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जेवर में हुई गैंगरेप को लेकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि देश की मीडिया हर रेप केस को रिपोर्ट करती है, जबकि अन्य किसी देश में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि दूसरे देश की मीडिया छेड़छाड़ और रेप के मामलों को नहीं दिखाती है।

उन्होंने कहा, हमारी मीडिया की वजह से ही ये सारी बातें लोगों के दिमाग पर हावी हो गई हैं। दुष्कर्म मामलों की रिपोर्ट करती है। इन सब वजहों से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की दर को कम कर आंका जाता है। जब महिलाओं के खिलाफ अपराध की बात आती है, तो भारत की स्थिति ठीक नहीं है। भारत में क्राइम ग्राफ बढ़ता जा रहा है और इसमें मीडिया का भी दोष है। उन्होंने कहा 2012 की घटना के बाद प्रेस ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनायी है।

अन्य देशों में प्रेस बलात्कार और छेड़छाड़ रिपोर्ट नहीं करती है। हमारी प्रेस हर घटना को रिपोर्ट करती है। जो कि सही नहीं है। गौरतलब है कि बुधवार को यमुना एक्प्रेसवे पर एक गाड़ी को रोक कर चार बदमाशों ने लूटपाट की और चार महिलाओं के साथ गैंगरेप भी किया। बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित महिलाओं ने बयान दिया है कि बदमाशों ने उनके साथ हथियारों के बल पर गैंगरेप किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित महिलाओं को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।