Breaking News

यूपी की जनता को भ्रमित कर रहा सपा-कांग्रेस गठबंधन- भाजपा

bjpलखनऊ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में खुद को बेहतर साबित कर जनता का विश्वास जीत में सभी राजनीतिक दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी  और कांग्रेस गठबंधन के सहारे यूपी में अपनी नैय्या पार लगाने में जुटी हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी  इस गठबंधन को उत्तर प्रदेश की जनता के साथ धोखा बता रही है।

सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए पार्टी महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि दोनों ही दल प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने 27 साल यूपी बेहाल के साथ ही दोनों दलों से मुजफ्फरनगर दंगों और सैफई महोत्सव का जिक्र करते हुए हिसाब मांगा है। पाठक ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा प्रदेश मुजफ्फरनगर दंगे की आग में जल रहा था वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सैफई घराना सैफई महोत्सव में डांस का आनंद ले रहा था। इसके साथ ही उन्होंने दोनों ही दलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल और अखिलेश से जनता सवाल कर रही है कि उत्तर प्रदेश की बदहाली का जिम्मेदार कौन है? महामंत्री ने बताया कि भाजपा उत्तर प्रदेश की बदहाली और कुशासन को खत्म कर सूबे में विकास करने का काम करेगी और इसी वादे के साथ सूबे की जनता भाजपा का सहयोग और समर्थन देकर उसकी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *