Breaking News

यूपी में महिला की पीट पीट कर हत्या

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह महिला का शव उसके घर में पड़ा मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का पति फरार है। पुलिस उसी पर हत्या का शक जता रही है।
घटना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा की है। यहां महिला ममता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला है। महिला के शव के पास से चारपाई की पाटी और महिला का मोबाइल बरामद हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार महिला का उसके पति के साथ बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। महिला के एक पुत्र की मौत वर्ष 2012 में सड़क दुर्घटना में हो गई थी, वहीं दूसरे पुत्र ने चार महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने महिला के पति की तलाश शुरू कर दी है।