Breaking News

योगीराज मे अपराधी खुलेआम घूम रहे, लड़कियों के हाथ काट जा रहें- समाजवादी पार्टी

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने कहा है कि योगीराज मे अपराधी जेल के बजाये खुलेआम घूम रहे, लड़कियों के हाथ काट जा रहें हैं।सच्चाई तो यह है कि भाजपा सरकार वादे निभाने और जनकल्याण के कामों को अंजाम देने के मामलों में शत प्रतिशत विफल रही है। प्रदेश में न तो कानून का राज है और नहीं लोकराज है।

चित्रकूट में डकैतों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दारोगा शहीद

यूपी विधान परिषद उपचुनाव कार्यक्रम घोषित, जानिये कब होगा मतदान और मतगणना

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गए हैं और प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है।भाजपा का दावा था कि अपराधी जेल में होंगे लेकिन वे तो खुलेआम घूम रहे हैं और लड़कियों के हाथ काट रहे हैं। यदि भाजपा में हालात ठीक होते तो महामहिम अनेक बार यह टिप्पणी नहीं करते कि राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।

 केजीएमयू- दलित छात्र की मां ने, बेटे की मौत के जिम्मेदार प्रोफेसरों के बताये नाम ?

सुप्रीम कोर्ट के निजता के अधिकार पर फैसले से, केंद्र सरकार को बड़ा झटका

उन्होने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करना और सच को छुपाना भाजपा की फितरत में हैं। समाजवादी पार्टी ने बाढ़, कानून व्यवस्था और शिक्षामित्रों आदि की त्रासदी पर महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन देकर भाजपा सरकार के बारे में परिचय कराया तो भाजपा ने उल्टे आरोप लगाना शुरू कर दिया है। इस ज्ञापन पर भाजपा की टिप्पणी निरर्थक है। भाजपा द्वारा वहीं घिसापिटा बयान जारी कर दिया गया जो हर दिन सरकारी बयानों में दुहराया जाता रहा है। 

समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर, मुलायम सिंह यादव का बड़ा बयान….

 मायावती का बीजेपी सरकारों के भ्रष्टाचार पर बड़ा हमला, जांच की मांग की ?   

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी सरकार ने बाढ़ के निदान में जो योजनाएं शुरू की थीं भाजपा सरकार ने उन्हें रोक दिया। बाढ़ पीड़ितों को राहत की फूलप्रूफ व्यवस्था अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में की थी।

 अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट से, जल्द टैक्स वसूलेगी योगी सरकार

 शिक्षामित्रों और वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर, सपा ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन      

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्री राजेंद्र चौधरी ने सरकार से मांग की है कि बाढ़ राहत फंड के तहत श्री अखिलेश यादव सरकार द्वारा प्रति परिवार को समुचित राहत सामग्री का प्राविधान किया था उसे भाजपा सरकार द्वारा तत्काल पीड़ितों तक पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिये। बाढ़ चौकियां बनाई जाए। नावों की पर्याप्त व्यवस्था हो। दवाओं के साथ चिकित्सा कैंप लगाए जाए। बाढ़ क्षेत्र में महामारी की आशंका देखते हुए तत्काल उचित व्यवस्था हो। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो। बाढ़ से फसल को हुए नुकसान पर मुआवजा दिया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तमाम तरह के सरकारी देय समाप्त हो।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव- प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के घर मे सपा जीती, रामवीर उपाध्याय को दिया झटका

बड़े राजनैतिक अर्थ हैं, अखिलेश यादव के ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होंने के

बीजेपी नेता मनोज तिवारी की पिटाई, मीडिया ने खबर दबाई, सोशल मीडिया पर हुई एेसे खिंचाई