योग दिवस पर सुबह चार बजे शुरू हो जायेगी दिल्ली मेट्रो सेवा

नई दिल्ली,दिल्ली मेट्रो 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग प्रतिभागियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सुबह चार बजे से अपनी सेवाओं की शुरूआत करेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम(डीएमआरसी)ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि ये सेवाएं सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुबह चार बजे से उपलब्ध होंगी और प्रत्येेक तीस मिनट के अंतराल पर यह सुविधा होगी। इसके बाद दैनिक समय सारिणी के अनुसार सेवाएं निर्धारित समय पर चलती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button