रजत जयन्ती समारोह में खूब बिका समाजवादी साहित्य

spa-rajatलखनऊ,  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जहां मंच पर पार्टी की गौरव गाथा सुनायी, वहीं मंच के सामने गेट संख्या पांच पर समाजवादी साहित्य का स्टाल लगाकर राममनोहर लोहिया ट्रस्ट ने हजारों रूपये का साहित्य बेचा। बता दें कि समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के बाद 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में रजत जयन्ती समारोह का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क के झण्डे वाले मैदान में किया गया। जहां प्रदेश के प्रत्येक जिले से कार्यकर्ताओं का पहुंचना हुआ। कार्यकर्ताओं तक समाजवादी पार्टी का इतिहास, समाजवादी आंदोलनों और जातिगत वंशावली को पहुंचाने के लिये पंडाल के सामने एक स्टाल लगाकर साहित्य को बेचा गया और जहां पर युवाओं और बुजुर्गो ने बढ़चढ़ कर खरीददारी की। डाॅ. राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट से जुड़े शिवप्रकाश ने बताया कि सुबह से ही स्टाल लगा दिया गया था। इसे लगाने का उद्देश्य हमारे विचार को साहित्य के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना था। अभी तक हजारों रूपये के साहित्य बेचा गया है। इसमें सर्वाधिक समाजवादी पार्टी का इंतिहास गाथा बिकी है। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के जीवन पर आधारित पुस्तकों की पर्याप्त मांग रही। वहीं पुस्तकों को खरीद रहे लोगों ने बताया कि परिवार के पढ़ने के लिये पुस्तक खरीदी है और अपने घर के बच्चों को भी पार्टी से वे जोड़ना चाहते है। इसके लिये पुस्तक खरीद लिये है। अखिलेश यादव पर आधारित पुस्तक न होने से उन्हें मासूसी भी हाथ लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button