Breaking News

राहुल ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, बांटी राहत सामग्री

 

जोधपुर,  संभाग के चार जिलों में आई बाढ़ के बाद उपजे हालातों का जायजा लेने के लिए राजनेताओं के आने का क्रम जारी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के बाद पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को इन बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरान किया। बाड़मेर में सचिन पायलट और कांग्रेस के महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हे रिसीव किया। इसके बाद वे यहां से सांचौर में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के कई बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया।

योगी सरकार ने, चंदौली के सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी को, किया निलम्बित

रक्षाबंधन पर, योगी सरकार ने, महिलाओं को दिया, बेहतरीन गिफ्ट

 राहुल  सवेरे सबसे पहले डेडवा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों के बीच जाकर उनसे बात भी की। इसके साथ राहुल डावल गांव पहुंचे। यहां वे बच्चों से मिलकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। महिलाओं से भी विचार-विमर्श किया। राहुल ने सांचौर के पांच गांवों में राहत सामग्री भी बांटी। इसके साथ ही लोगों से भी हालात के बारे में पूछा। राहुल के साथ कई बड़े नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों से बात की।

योगी सरकार के एक मंत्री ने, शादी का कराया पंजीकरण

अब इस बैंक में जमा करें टमाटर, 6 महीने बाद पाएं 5 गुना ज्यादा

  सांचौर उपखंड क्षेत्र में बाढ़ के करीब 10 दिन गुजर जाने के बाद भी कई गांवों का हालात जानने के लिए अभी तक प्रशासन नहीं पहुंच पाया है। क्षेत्र के ऐसे कई गांव हैं जहां लोग आज भी बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं। उनके पास खाने के लिए भोजन नहीं है तो बीमारी से ग्रसित लोगों के पास दवाइयां नहीं हैं। गांव में कई प्रसूताओं को अस्पताल ले जाने के लिए कोई साधन नहीं है।

यूपी में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए, बना व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ

त्योहार लाखों गरीबों की आजीविका के स्रोत भी हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 गांव के लोगों द्वारा अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाने के बाद भी इन गांवों पर अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। अभी तक नहीं पहुंची राहत सामग्री:- उपखंड क्षेत्र के छह गांव हैं जहां दस दिन बीत जाने के बाद भी राहत सामग्री का इंतजार बना हुआ है।

केंद्र ने कहा- सभी निजी टीवी, रेडियो चैनल मिशन इंद्रधनुष का प्रचार करें

भारतीय राजनीति मे परिवारवाद क्यों ? कैसे ? और कितने हैं राजनैतिक परिवार?

 उपखंड क्षेत्र के टेंबी, मरठवा, भाटवास, आकोडिया, हाजीपुर, रिड़का, कुकडिया गांव के लोग आज भी राहत सामग्री का इंतजार कर रहे हैं। इस गांव में अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी भी नहीं पहुंच पाया है। भाटवास गांव में प्रसूताओं को अस्पताल ले जाने की ग्रामीणों के पास कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

अमित शाह का ”मिशन यादव”, बीजेपी कार्यकर्ता सोनू यादव के घर भोजन कर हुआ शुरू