Breaking News

लीजन ग्रुप का दावा- डेटा जारी किया तो भारत में मच सकता है हड़कंप

hackerनई दिल्ली, लीजन ग्रुप का दावा है कि अगर उसने डेटा जारी किया तो भारत में हड़कंप मच सकता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले लीजन ग्रुप ने भारत में 40 हजार सर्वर हैक करने का दावा किया है।

एक अमेरिकी अखबार को दिए इंटरव्यू में ग्रुप ने कहा कि उसके पास हजारों टीबी डेटा है। अखबार के अनुसार लीजन ने अपोलो हॉस्पिटल्स के सर्वर में भी सेंध लगाई थी। उसका दावा है कि यह डेटा जारी किया तो भारत में हड़कंप मच सकता है। लीजन ने कहा कि उसका कोई राजनीतिक मंसूबा नहीं है। उनके पास सभी फील्ड से जुड़ा हजारों टीबी डेटा है। इसमें से कुछ जीबी डेटा भारत की मशहूर हस्तियों से जुड़ा है।

राहुल के अलावा कांग्रेस, पत्रकार बरखा दत्त, रवीश कुमार और शराब कारोबारी विजय माल्या के ट्विटर अकाउंट और ईमेल भी लीजन ने हैक किए थे। बिना सोचे-समझे जो जानकारी हाथ लगी, हैकर्स ने उसे सार्वजनिक कर दिया। जैसे बरखा दत्त के हैक ईमेल का कुल डेटा 1.2 जीबी है। इसका कुछ हिस्सा ही सार्वजनिक किया गया है।

लीजनके एक सदस्य ने अखबार से वॉट्सएप जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग सॉफ्टवेयर के जरिए बात की। पहला संपर्क लीजन द्वारा पब्लिक की गई ईमेल से हुआ। अखबारने आशंका जताई कि हैकर भारत के ही किसी कोने में है। बातचीत के दौरान उसने कहा कि उसे दिल्ली में अच्छा नहीं लगता। वह नशे में डूबने के लिए रूस जाना चाहता है। दावा किया कि उसे गांजे की लत है। दुनियाभर में उसकी टीम के  लोग भी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *