Breaking News

वाम और भाजपा को हराने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन की अपील

अगरतला, त्रिपुरा कांग्रेस ने राज्य में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों में वाम मोर्चे और भारतीय जनता पार्टी ;भाजपा को हराने के लिए तीसरा मोर्चा बनाने का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बीराजीत सिंह ने राज्य में वाम और भाजपा विरोधी पार्टियों से विधानसभा चुनाव से पहले तीसरा मोर्चा बनाने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की स्थिति बेहतर हुई है और उसके नेतृत्व में एक नया मोर्चा बनाकर ही भाजपा और वाम दलों को हराया जा सकता है।

अब इस बैंक में जमा करें टमाटर, 6 महीने बाद पाएं 5 गुना ज्यादा

यूपी में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए, बना व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ

 उन्होंने कहा कि भाजपा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में कोई फर्क नहीं है। दोनों दल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और वे विभाजनकारी राजनीति में शामिल हैं। यह देश की संप्रभुता के लिए बहुत खतरनाक है।

त्योहार लाखों गरीबों की आजीविका के स्रोत भी हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्र ने कहा- सभी निजी टीवी, रेडियो चैनल मिशन इंद्रधनुष का प्रचार करें

 उन्होंने आरोप लगाया कि वाम दल गरीबों को और गरीब बनाना चाहते हैं तथा भाजपा देश में सांप्रदायिक राजनीति कर रही है लेेकिन कांग्रेस देश हित में इन दोनों ताकतों को हराना चाहती है।

इस्तीफों की लगी झड़ी, सपा के बाद, अब बसपा एमएलएसी ने भी दिया इस्तीफा

भारतीय राजनीति मे परिवारवाद क्यों ? कैसे ? और कितने हैं राजनैतिक परिवार?