वित्त मंत्रालय ने बजट पर ट्विटर के जरिए सुझाव मंगाए

minstryनई दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने आगामी बजट को रोजगार उन्मुख बनाने के लिए लोगों से ट्विटर पर सुझाव और टिप्पणियां देने के लिए कहा है। इस संबंध में मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर खाते पर कहा गया है, अधिक रोजगार पैदा करने के लिए सरकार को किस क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए? इसके लिए मंत्रालय ने चयन करने के लिए एमएसएमई, सस्ते मकान, वाहन एवं कलपुर्जे और परिधान क्षेत्र का विकल्प दिया है।

मंत्रालय ने इनमें से किसी के चयन और संबंधित क्षेत्र के बारे में सुझाव मांगे हैं। ट्विटर पर लोग मंत्रालय के आधिकारिक खाते पर इस प्रश्न के विकल्पों का उत्तर दे सकते हैं। यह प्रयोग चार दिन तक जारी रहेगा। फरवरी की पहली तारीख को पेश किए जाने वाले बजट के संबंध में पूछे गए इस प्रश्न पर शुरूआती चुनाव में एमएसएमई क्षेत्र और सस्ते मकान को ज्यादा लोगों ने विकल्प के तौर पर चुना है।

 

Related Articles

Back to top button