Breaking News

वीकेंड में ऐ दिल है मुश्किल ने कमाए 35 करोड़

ae dillमुंबई, बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 35 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म के जरिये करण ने चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने अंतिम बार वर्ष 2012 में प्रदर्शित फि ल्मस्टूडेंट ऑफ द ईयर का निर्देशन किया था।

ऐ दिल है मुश्किल ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार व्यापार किया। फिल्म ने पहले दिन 13.30 करोड़ का व्यवसाय किया। फिल्म ने दूसरे दिन भी कमाई का सिलसिला जारी रखा और इस दिन फिल्म ने करीब 13.10 करोड़ का व्यवसाय किया। दीपावली के दिन यानी फिल्म के प्रदर्शन के तीसरे दिन 30 अक्टूबर को ऐ दिल है मुश्किल ने 09 करोड़ से अधिक की कमाई की। इस तरह यह फिल्म अपने पहले वीकेंड के दौरान 35 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *