शाहरुख खान की वजह से रो पड़े करण जौहर

sarukh and karanनई दिल्ली,  बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री के खास दोस्तों में शुमार होती है। हाल ही में करण ने बताया कि जब शाहरुख खान ने उनकी आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के गानों की तारीफ की तो उनकी आंखें भीग गई थीं। करण ने बताया कि वह इस फिल्म और उसके संगीत को लेकर काफी उत्सुक हैं और शाहरुख की राय उनके लिए काफी मायने रखती है। ऐसे में जब शाहरुख ने इसकी तारीफ की उनकी आंखों में आंसू आ गए। शाहरुख ने कहा था मैंने तीन गाने सुने हैं और ये कमाल के हैं। मैंने टाइटल ट्रैक भी सुना जो अद्भुत है। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवाद खान की अहम भूमिका है। करण ने शाहरुख को लेकर कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना और माई नेम इज खान जैसी कामयाब फिल्में बनाई हैं।

Related Articles

Back to top button