Breaking News

शिवपाल के बेटे आदित्य की आज शादी, सैफई मे धूम

ADITYA YADAV

 

लखनऊ, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी आज दस मार्च को है। इसके लिए विवाह की रस्में निभाई जा रही है।

कल शाम को ही रस्मों में शामिल होने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव शाम को सैफई पहुंच गए। आज राजग प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी पहुंच तुके हैं। कल महिला संगीत और तेल रस्म का कार्यक्रम था।

आजमगढ़ से कन्या पक्ष के लोगों का भी शाम को आना प्रारंभ हो गया था। उनकी एसएस मेमोरियल और अपना बाजार में विशिष्टता से ठहराने की व्यवस्था की गयी है। इससे पूर्व सपा प्रमुख मुलायम यादव ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में हो रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लड़की पक्ष के ठहरने की उम्दा व्यवस्था करने पर काफी जोर दिया। आदित्य की मां सरला यादव, भाभी सांसद डिंपल यादव, बहन अनुभा, भाभी मृदुला ने महिला संगीत की मेजवानी की। इस अवसर पर टीवी कलाकार कनिका कपूर, गुरमीत, अलंत्या व देवना को विशेष संगीत के कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। इन कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रंगीन राजस्थानी कुर्ते और पाजामी में आदित्य सबसे अलग नजर आ रहे थे। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव, सांसद धर्मेन्द्र यादव, तेजप्रताप यादव और भाई अनुराग यादव ने सोमवार को ही सपत्नीक पहुंचकर शादी समारोह के वेन्यू एसएस मेमोरियल, सैफई पंडाल, ब्लॉक परिसर और पैतृक घर के लॉन में हो रहे इंतजामों और भोजन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चेक किया कि लोगों तक भेजे गए आमंत्रण पहुंचे अथवा नहीं।

शादी समारोह के लिए मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल का इंतजाम किया गया है। वीवीआइपी पंडाल भी अलग बनाये गये हैं जिसमें लगभग पांच हजार लोगों का खाना होगा। आगरा के मशहूर कैटरर्स को खाने का जिम्मा दिया गया है। 10 मार्च को सुबह तिलक और लग्नोत्सव की रस्में होंगी उसके बाद घर से बरात उठकर सैफई महोत्सव पंडाल पहुंचेगी और वरमाला कार्यक्रम होगा। उस दिन सुबह नौ बजे से विवाह भोज आरम्भ हो जायेगा, जो बनाये गए चार पंडालों में शाम तक चलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *