Breaking News

श्रद्धा कपूर ने अर्जुन कपूर को बताया बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन

shraddha-kapoor-arjun-kapoor-considers-gossip-queenमुंबई,  बॉलीवुड की दुनिया ऐसी है जहां गॉसिप्स की भरमार है, पर आपको पता है बॉलीवुड सितारों को भी इसमें खूब मजा आता है और श्रद्धा कपूर ने इनमें से एक को गॉसिप क्वीन का खिताब तक दे दिया है। हालांकि जैसा कि आप सोच रहे होंगे वो कोई अभिनेत्री होगी तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वो गॉसिप क्वीन हैं अभिनेता अर्जुन कपूर, जिनके साथ श्रद्धा की अगली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड आने वाली है। जी हां, अर्जुन कपूर और गॉसिप क्वीन। श्रद्धा के मुताबिक, अर्जुन बी-टाउन में चल रहे हर तरह के स्कैंडल से खुद को अपडेट रखते हैं।

इसलिए जब उनसे पूछा गया तो वो हैरान रह गए और कहा कि उन्हें तो इंडस्ट्री में क्या चल रहा है इस बारे में कुछ भी पता ही नहीं है। इसके बाद श्रद्धा ने स्पष्ट किया कि वो अर्जुन रामपाल की नहीं, बल्कि अर्जुन कपूर की बात कर रही हैं। अब देखते हैं कि अर्जुन इस बारे में क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *