श्रीलंकाई नौसेना ने, 2000 भारतीय मछुआरों का, जाल छीनकर समुद्र से भगाया

Fisherman_Arrest-1रामेश्वरम,  श्रीलंका के नौसेना कर्मियों ने कथित तौर पर कच्चाथीवू की ओर जा रही 10 मशीनी नौकाओं को घेर लिया और तमिलनाडु के करीब 2000 मछुआरों को वहां से वापस जाने को कहा।

रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी सेसुराज ने कहा कि 601 मशीनी नौकाओं में सवार होकर कच्चाथीवू के पास मछलियां पकडने गए मछुआरों को उस वक्त समुद्र से वापस लौटना पड़ा जब नौसेना कर्मियों ने 10 नौकाओं को घेर उनसे जाल छीन लिए और उन्हें वहां से लौटने को कहा। सेसूराजा ने बताया कि उन्होंने मछुआरों को कचाथीवू के पास मछलियां पकडने के खिलाफ चेतावनी भी दी जिस कारण उन्हें आज सुबह तट पर वापस लौटना पड़ा।

Related Articles

Back to top button