Breaking News

श्रीलंका में बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से 91 से अधिक मौतें, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई मौतों तथा संपत्ति के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई तथा राहत सामग्रियों के साथ जहाजों की रवानगी के आदेश दिए। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत, श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई लागों की मौत और संपत्ति के नुकसान पर दुख व्यक्त करता है।

महाराष्ट्र निकाय चुनावों मे कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका

हम दुख की इस घड़ी में अपने पड़ोसी श्रीलंकाई भाइयों और बहनों के साथ हैं। मोदी ने कहा कि राहत सामग्रियों के साथ जहाजों को रवाना करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, राहत सामग्री लेकर पहला जहाज शनिवार को ही पहुंच जाएगा, जबकि दूसरा रविवार को पहुंचेगा।

आतंकवाद की कमर तोड़ने वाले, ‘सुपरकॉप’ केपीएस गिल का निधन

इसके अलावा अन्य सहायता सामग्रियां भी रवाना की जाएंगी। श्रीलंका में हुई इस त्रासदी में 52,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं, जबकि 91 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लापता हैं। आपदा प्रंबधन केंद्र के अनुसार, श्रीलंका में 1970 के बाद से अब तक की सर्वाधिक तेज बारिश हुई है। कई घंटों हुई बारिश के दौरान यहां हवाओं की रफ्तार भी बहुत अधिक थी।

 शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया वरिष्ठ भाजपा नेता को करारा जवाब, कहा- नही सुनेंगे धमकी