Breaking News

सत्तामद में भाजपा नेता, लोकतांत्रिक मर्यादाओं का तिरस्कार कर रहे- अखिलेश यादव

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान सभा और विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया।

हाईकोर्ट ने दो जिलाधिकारियों को किया निलंबित, IAS लाबी मे मचा हड़कंप

चुनावी विशेषज्ञ योगेन्द्र यादव ने, गुजरात चुनाव को लेकर की ये बड़ी भविष्यवाणी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के साथ किये जा रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा राज में जनता हर तरह से त्रस्त है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सत्तामद में भाजपा नेता लोकतांत्रिक मर्यादाओं का तिरस्कार कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक भाजपा सरकार की मनमानी के विरूद्ध लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी।

कारागार विभाग मे प्रमोशन, चार हुये डीआईजी, विन्ध्याचल सिंह यादव को मिला वाराणसी रेंज

राहुल गांधी का इंटरव्यू दिखाना, टीवी चैनलों को पड़ा भारी, दर्ज होगी FIR

दोनों सदनों में समाजवादी विधायकों ने भाजपा सरकार पर विपक्ष को उत्पीड़ित करने, अपराध की घटनाओं में अंधाधुंध वृद्धि, कानून व्यवस्था की बदतर हालत, विद्युत दरों में भारी वृद्धि के साथ किसानों, नौजवानों और गरीबों के हित की समाजवादी सरकार की योजनाओं को बंद कर देने के खिलाफ आवाज उठाई।

पहली बार बहुजन साहित्य महोत्सव का आयोजन, दो सौ लेखक लेंगे भाग

मायावती ने प्रधानमंत्री निवास के दुरूपयोग का पीएम माेदी पर लगाया आरोप ?

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने भाजपा सरकार पर सत्ता का दुरूपयोग करने, चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त करने, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर घोटाला करने का भी आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तावित यूपीकोका जैसे जनविरोधी कानून को विपक्षियों और जनता को प्रताड़ित करने वाला करार देते हुए उसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।

अखिलेश यादव ने जताया निषाद पार्टी और पीस पार्टी के प्रति आभार, जानिये क्यों ?

अफसोस है कि खुद PM मोदी गलत अारोपों को प्रचारित कर रहे -मनमाेहन सिंह

     1- उत्तर प्रदेश मेें भाजपा सरकार को बने 9 महीने हो चुके है। इस अवधि में जनहित में कोई नया काम नहीं हुआ है। समाजवादी सरकार के समय की कई जनोपयोगी योजनाएं बंद हो गई हैं। नोटबंदी, जीएसटी और मंहगाई से परेशान जनता बदहाल और परेशान है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। पूरी तरह से अराजकता व्याप्त है। कोई दिन ऐसा नही जाता है जबकि महिलाओं और बच्चियों तक से दुष्कर्म की घटनाएं नही होती हैं, लूटपाट, अपहरण, डकैती और हत्या की वारदातों में बढ़़ोत्तरी है। व्यापारियों के साथ लूट और हत्या की कई घटनाओं का खुलासा भी नही हो पाया है।

कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप मे, राहुल गांधी ने बतायीं अपनी प्राथमिकतायें

गुजरात में दलितों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर, राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा ये सवाल ?

     2- भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था तो सुधर नही रही उससे अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वह पुलिस पर भी हमलावर होने में नही हिचकते हैं। पुलिस का इकबाल गिरता जा रहा है। भाजपा नेता, मंत्री, विधायक और सांसद सत्ता मद में प्रशासनिक मामलों में हस्तक्षेप के साथ अधिकारियों को प्रताड़ित करने का काम धड़ल्ले से कर रहे हैं। समाजवादी सरकार ने यूपी 100 डायल व्यवस्था लागू की जिससे अपराध नियंत्रण होता। 1090 वूमेन पावर सेवा मेें महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं रूक रही थी। भाजपा सरकार ने इन व्यवस्थाओं को बर्बाद कर दिया।

राज्यसभा सदस्यता जाने पर, शरद यादव ने उठाया ये बड़ा कदम

अल्पेश ठाकोर ने खोला पीएम मोदी के गोरे होने का राज, बताया ये खाकर हो गये गोरे..?

 3- भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग करते हुए प्रशासनतंत्र को पंगु बना दिया है। निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों एवं जिला पंचायत अध्यक्षों को हटाने के लिए पुलिस बल का खुला दुरूपयोग किया गया। निकाय चुनावों में भी प्रशासनिक मशीनरी का पक्षपात दिखाई दिया।

तीन बच्चों के पिता बने श‍िवपाल स‍िंह यादव, पूर्व सीएम अख‍िलेश यादव ने दी बधाई

मुलायम सिंह यादव ने किये ये सवाल, बीजेपी के लिये खड़ी की बड़ी परेशानी….

 4- भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासन विरोधीपक्ष के कार्यकर्ताओं, नेताओं का उत्पीड़न करने में लगा है। ऐसे में यूपीकोका जैसा जनविरोधी कानून लाया जा रहा है ताकि विपक्षियों और जनता को प्रताड़ित किया जा सके।

भाजपा सरकार मे कैसे हो रहा दलित उत्पीड़न, मायावती ने किया खुलासा….

विधायकों ने करायी चुंबन प्रतियोगिता, बताया कारण, मचा सियासी तूफान

5- प्रदेश में विद्युत की व्यवस्था चरमरा गई है। समाजवादी सरकार के समय की व्यवस्थाओं को ध्वस्त किया जा रहा है। किसानों को विद्युत आपूर्ति बाधित है। अब यह सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की दरें 67 से 150 फीसदी बढ़ाकर किसानों को तबाह कर रही हैं।

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक और सवाल

 वर्ष 2018 भारत के लिये, खेलों का साल होगा

6- भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा प्रताड़ित हैं। उन्हें खाद, बीज, कीटनाशक, समय से नहीं मिल रहे हैं। मंहगाई ने उनकी कमर तोड़ दी है। धान की खरीद लक्ष्य से कोसों दूर है। गन्ना किसानों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। नहरों की सिंचाई बंद है। स्वास्थ्य सेवाओं का हाल खराब है। चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त है। मरीजों के लिए अस्पतालों में दवाओं का अभाव है। प्राईवेट क्लीनिक मनमानी पर उतारू है। एम्बूलेंस सेवा 102, 108 ठप्प है। कैंसर अस्पताल भी ठीक से काम नहीं कर रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा को नही भायी, प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान वाली कहानी, दिखाया आईना

मोदी को फिर याद आया पाकिस्तान, पक्का मानिये नतीजे बिहार वाले होंगे – अशोक यादव

7- लोक निर्माण विभाग का हाल तो और भी खराब है। स्वीकृत सड़कों की धनराशि लेकर कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं। सड़के गड्ढा मुक्त करने का प्रचार जोरशोर से हुआ पर इसमें घोटाला हो गया है। समाजवादी सरकार के विकासोन्मुख निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं।

मगहर महोत्सव के आयोजन की दशकों पुरानी परंपरा टूटी, अखिलेश सरकार की दी धनराशि हुयी वापस

अब सभी गरीब परिवारों को एकल और सामूहिक विवाह पर मिलेगा अनुदान, जानिये कितना ?

8- ग्रामीण विकास की सभी योजनाएं बंद हैं। गरीबों के आवास के नाम पर पैसों का बंदर-बांट होने लगा है। गांव और किसान की घोर उपेक्षा की जा रही है। भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान और अल्पसंख्यकों, महिलाओं के हितों की तमाम योजनाएं रोक दी हैं और भाजपा सरकार रागद्वेष की भावना से काम कर रही हैं।

यूपी सरकार ने वर्ष 2018 के लिये अवकाश सूची जारी की, जानिये कौन छुट्टियां घटाईं कौन बढ़ायीं ?

नाेटबंदी में भाजपा ने कितना कालाधन किया सफेद , कहां खरीदी प्रापर्टी ? कांग्रेस ने किया बड़ा खुलासा..