Breaking News

सपा प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी, अखिलेश यादव भी लड़ेंगे चुनाव

akhileshलखनऊ, समाजवादी पार्टी ने  37 प्रत्याशियों की आखिरी, सूची जारी कर दी है।आजमगढ़ से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। साथ ही मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव को भी टिकट दिया गया है।

समाजवादी पार्टी की आखिरी सूची मे, अखिलेश यादव आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट मिला है।अखिलेश कैबिनेट में मंत्री अभिषेक मिश्रा लखनऊ उत्तरी से टिकट दिया गया है। सपा ने तीन प्रत्याशियों को बदला भी है, सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र से गुफरान अहमद के स्थान पर अब्दुल शाहनवाज खां, लखीमपुर खीरी की श्रीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी राम शरण की जगह मीरा और फर्रुखाबाद की कायमगंज में अमित कुमार कठेरिया की जगह सुरभि पत्नी अजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मंत्री और मुलायम  सिंह की नजदीकी शादाब फातिमा और बाहुबली विजय मिश्रा को टिकट नही दिया गया है। 37 प्रत्याशियों की पूरी सूची इसप्रकार है-

 

लखनऊ

लखनऊ पश्चिम से मो रेहान

लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्रा

लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव

कन्नौज

छिबरामऊ से अरविन्द सिंह यादव

तिर्वा से विजय बहादुर पाल

फतेहपुर

फतेहपुर से चंद्रप्रकाश लोधी

संतकबीरनगर

मेहदावल से लक्ष्मीकांत उर्फ़ पप्पू निषाद

घनघटा से अलगू चौहान

गोरखपुर

पिपरईच से अमरेन्द्र निषाद

गोरखपुर ग्रामीण से विजय बहादुर यादव

आजमगढ़

अतरौलिया से संग्राम सिंह

गोपालपुर से नफीस अहमद

सगड़ी से अभय नारायण सिंह

मुबारकपुर से अखिलेश यादव

आजमगढ़ से दुर्गा प्रसाद यादव

निजामाबाद से आलमबदी

फूलपुर पवई से श्याम बहादुर सिंह

दीदारगंज से आदिल शेख

लालगंज से बचाई सरोज

मेहनगर से कल्पनाथ सरोज

बलिया

रसड़ा से सनातन पाण्डेय

जौनपुर

मछलीशहर से जगदीश सोनकर

मडियाहू से श्रद्धा यादव

जाफराबाद से शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी

केराकत से गुलाबचंद सरोज

गाजीपुर

गाजीपुर से राजेश कुशवाहा

जंगीपुर से वीरेन्द्र यादव

जहूराबाद से महेंद्र चौहान

चंदौली

मुगलसराय से बाबु लाल यादव

सकलडीहा से प्रभुनारायण सिंह

सैयदरजा से मनोज कुमार सिंह

चकिया से पूनम सोनकर

वाराणसी

अजगर से लालजी सोनकर

रोहनिया से महेंद्र सिंह पटेल

सेवापुरी से सुरेन्द्र सिंह पटेल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *