Breaking News

समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार अब हो गया हाईटेक, देखिये अखिलेश का “इलेक्शन वॉर रूम”

sp election-war-room-1_650x400_71485000174नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों मे समाजवादी पार्टी को विजय श्री दिलाने के लिये अखिलेश यादव ने प्रचार प्रसार की व्यापक तैयारी कर ली है। जोकि पूरी तरह हाईटेक है।  इसके लिये अखिलेश यादव का “इलेक्शन वॉर रूम” तैयार है। इसकी जिम्मेदारी भी कुछ खास लोगों के कंधों पर है।

“इलेक्शन वॉर रूम” के मुख्य रूप से चार हिस्से हैं। पहला हिस्सा मॉनीटरिंग का है। यहां एक पूरी मॉनीटरिंग टीम लगी है।  वॉर रूम की एक  पूरी दीवार पर एलईडी टीवी लगे हैं जिस पर देश के सभी बड़े न्यूज चैनल कि खबरें पल-पल मॉनीटर हो रही हैं। यहां खबरें मॉनीटर करने के साथ साथ सोशल मीडिया – फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप आदि पर संदेश भी मॉनीटर किए जाते हैं। खबरों को देख के टीम अपनी रणनीति प्लान करती हैं।

वॉर रूम का दूसरा हिस्सा रिसर्चर का हैं। ये लोग चुनाव से ताल्लुक रखने वाली हर तरह की रिसर्च करते हैं। फीड बैक का विश्लेषण करतें हैं। राजनीतिक ट्रेंड की मॉनीटरिंग करते हैं और दूसरी पार्टियों कि खुफिया जानकारियां हासिल करते हैं। और ये तय करतें हैं कि क्या समाजवादी पार्टी के प्रचार के लिये जरूरी है।

वॉर रूम का तीसरा हिस्सा क्रिएटिव्स का है। ये चुनाव के लिए ऑडियो-वीडियो, डिजिटल एड, डिजिटल पोस्टर बनातें हैं। समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए ‘काम बोलता है’  कैंपेन इस वार रूम ने  बनाया है।

वॉर रूम का चौथा हिस्सा फीड बैक सेक्शन है। ये लोग हर रोज चुनाव क्षेत्रों मे लोगों को फोन कर उनसे  फीडबैक लेते हैं। लोगों से  सरकार के बारे मे राय लेतें हैं। पता करते हैं कि लोग सरकार की योजनाओं के बारे में क्या जानते हैं। उनसे उनके इलाके की समस्याएं भी पता करते हैं। फिर उस पर अपनी रिपोर्ट और  सुझाव तैयार करतें  हैं और आगे  एप्रूवल के लिये भेज देते हैं।

वैसे तो अखिलेश यादव के “इलेक्शन वॉर रूम” मे कई लोग काम कर रहें हैं। लेकिन मुख्य रूप से कुछ लोग बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। “इलेक्शन वॉर रूम” के इंचार्ज आशीष यादव हैं। आशीष कम्युनिकेशन के एक्सपर्ट हैं। इससे पहले आशीष ने बीबीसी के साथ भी काम किया है। क्रिएटिव हेड हैं, मनोज यादव। मनोज, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं. आपने “वर्ल्ड कप 2011 का ऐंथम “दे घुमा के” और आईपीएल सीजन-1 का भी ऐंथम लिखा था। मनोज ने ‘पीकू’ ‘निल बटा सन्नाटा’ जैसी फिल्मों के गाने लिखे हैं। “इलेक्शन वॉर रूम” मे मानीटरिंग हेड, अहमद अफ्तार हैं। अहमद फ्रीलांस मीडिया कंसलटेंट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *