साल के अंत तक होंगे यूपी में विधानसभा चुनाव

UP-Vidhaan-Sabha-मेरठ,  उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश में नई सरकार होगी। प्रदेश में होने वाले चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच ही होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी बुधवार को अपने आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता वर्तमान सपा सरकार से बुरी तरह तंग आ चुकी है। ऐसे में सपा अधिक से अधिक अपना जोर लगाने के बाद भी 80 सीटों पर ही कब्जा कर सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक अप्रैल को लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यसमिति की यह बैठक क्या नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ होगी। इस सवाल पर वाजपेयी ने ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए इतना ही कहा कि वह तो अपना काम कर रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष का निर्णय पार्टी आलाकमान को लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com