Breaking News

सुशांत ने रजत कपूर के कमेंट का दिया जवाब, कर दी बोलती बंद

susant-and-rajatनई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। विदेशों में भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है। हाल ही में एक्टर रजत कपूर सुशांत को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट किया। रजत ने कहा की धोनी, सुशांत से ज्यादा अच्छे दिखते हैं। सुशांत ने भी तुरंत इसका जवाब दिया। रजत कपूर ने किया, धोनी उनका किरदार निभाने वाले एक्टर से कहीं ज्याद अच्छे नजर आते हैं।

जवाब में सुशांत ने ट्वीट किया, सर, मैंने फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। मैंने अपने लुक्स और एक्टिंग पर काफी ध्यान दिया था। अगर आपकी इसमें रुचि है, तो फिल्म जरूर देखें। इस जवाब के बाद रजत समझ गए कि सुशांत इसका बुरा मान गए हैं। इसलिए उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में सुशांत की तारीफ करनी शुरू कर दी। रजत ने ट्वीट किया, मुझे लगता है कि आपने फिल्म में बेहतरीन काम किया है और आपके ढेरों फैन्स हैं। शुभकामनाएं सुशांत। जवाब में सुशांत ने लिखा, मेरे ज्यादा फैन्स नहीं हैं। उन्हें केवल अच्छी फिल्में पसंद हैं। वैसे, ‘कपूर एंड सन्स’ में आपका काम भी बहुत अच्छा था। बता दें धोनी की इस बायोपिक फिल्म में सुशांत के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, भूमिका चावला और अनुपम खेर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक फिल्म बन गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *