Breaking News

सेल्फी का एेसा चढ़ा बुखार, दो लोग गवा बैठे अपनी जान

 

गोरखपुर,  बाढ़ में सेल्फी खींचने के चक्कर में  तीन किशोर राप्ती नदी में डूब गए थे। राजघाट थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दो किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक के शव की तलाश जारी है। युवक इरशाद का शव  बरामद कर लिया गया था। बुधवार को मनीष वर्मा का शव भी बरामद कर लिया गया। इसका शव तकिया घाट से बरामद हुआ है। तीसरे किशोर अभिषेक के शव की तलाश अभी जारी है। इस दौरान इरशाद का भाई नौशाद भी वहां मौजूद था।

योगी सरकार ने, चंदौली के सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी को, किया निलम्बित

रक्षाबंधन पर, योगी सरकार ने, महिलाओं को दिया, बेहतरीन गिफ्ट

 लालडिग्गी का रहने वाला इरशाद अपने दो दोस्तों संग मंगलवार को राप्ती नदी के किनारे शंकर घाट पर बाढ़ देखने गया था। खेल ही खेल में चारों ने थर्माकोल की नाव बनाई और फिर सेल्फी लेने का निर्णय लिया। इसके बाद उसे नदी में डाल खुद सवार हो गए। नाव का ये लुत्फ उठा रहे थे, सेल्फी ले रहे थे कि इसी बीच अभिषेक की चप्पल नदी के गिर गई। चप्पल निकालने के चक्कर में नाव लड़खड़ा गई।

योगी सरकार के एक मंत्री ने, शादी का कराया पंजीकरण

अब इस बैंक में जमा करें टमाटर, 6 महीने बाद पाएं 5 गुना ज्यादा

 अभिषेक नदी में गिर गया। उसे बचाने में दोनों साथी भी गिर गए। तीनों में किसी को तैरना नहीं आता था। सब डूबने और चिल्लाने लगे। आसपास के लोग दौड़े। उस समय इरशाद का भाई नौशाद भी वहां था। वह उन सबको बचाने गया, लेकिन उसे भी तैरना नहीं आता था। वह भी डूबने लगा। भीड़ लग गई। पुलिस और प्रशासन के लोग भी पहुंच गए।

यूपी में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए, बना व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ

त्योहार लाखों गरीबों की आजीविका के स्रोत भी हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 किशोरों को निकाले जाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। नौशाद को तो सही सलामत निकाल लिया गया था, लेकिन तीन किशोरों का पता नहीं चल सका था। इस बाबत एसपी सिटी विनय कुमार सिंह में बताया कि किशोरों को खोजने के लिए टीम लगाई गई है। दो के शव बरामद हो चुके हैं। एक के शव की खोज की जा रही है।

केंद्र ने कहा- सभी निजी टीवी, रेडियो चैनल मिशन इंद्रधनुष का प्रचार करें

इस्तीफों की लगी झड़ी, सपा के बाद, अब बसपा एमएलएसी ने भी दिया इस्तीफा