Breaking News

हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया से अलग है बद्रीनाथ की दुल्हनिया: वरुण धवन

badhri-nathमुंबइ, बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया उनकी पिछली फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से बिल्कुल अलग है। वरुण धवन की फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में वरूण और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है।

वरूण अब बद्रीनाथ की दुल्हनिया में आलिया के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के नाम को एक फ्रैन्चाइजी की तरह आगे ले जा रहे हैं लेकिन किरदार एकदम नए हैं। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ की दुल्हनियां बिलकुल अलग तरह की कहानी है। बद्रीनाथ झांसी का एक लडका है। यह फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां की सीक्वल नहीं है। यह हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म से थोड़ी सी आगे है। इस फिल्म में काफी ट््िवस्ट हैं, जो शायद आपको धर्मा फिल्म्स से होने की कभी उम्मीद नहीं रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *