देवरिया, उत्तर प्रदेश के देवरिया मे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पिछड़ा मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ता एकदूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और फूल बरसाते हुए होली गीत पर थिरके।
इस अवसर पर गोरखपुर से आए दूरदर्शन के कलाकारों ने होली के गीतों पर शमा बांध दिया। होली के गीतों पर कार्यकर्ता जमकर नाचे और गुलाल उड़ाया। इब दौरान सदर विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी ने भी होली गीत गाकर माहौल को और मदमस्त कर दिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि होली प्रेम, उल्लास और आपसी भाईचारे का त्यौहार है। होली सभी गिले शिकवे मिटाकर एकता का संदेश देती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली है। सनातन धर्म में बसंत महीने का बड़ा ही महत्व होता है। इस मौसम में मानव से लेकर पशु पक्षी और पेड़ पौधे भी एक नए उमंग से भर जाते हैं। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि रंग और गुलाल का ये त्यौहार सभी के जीवन में एक नए उत्साह का संचार करता है पूरा क्षेत्र फगुआ के गीतों से झूम उठता है।