अखिलेश के समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनने के बावजूद कोई सुधार नहीं दिख रहा: अमित शाह

amit-shah-in-haridwarइटावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अगर इस बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनती है तो प्रदेश को नंबर-1 बनाएंगे।  अमित शाह ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। अमित शाह ने ये बातें इटावा में आयोजित एक जनसभा के दौरान कही।

सपा अध्यक्ष और कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ तीखा हमला करते हुए शाह ने दावा किया कि एक से मां परेशान है और एक से बाप दुखी है। जिले के बिलासपुर कस्बे में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि यदि इन दो शहजादों के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनी तो, वे कुछ नहीं कर सकेंगे और लोगों का शोषण होगा।उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसे नेताओं से जुड़ा है जिन्होंने छह दशक तक देश को लूटा है, तो दूसरा पिछले पांच वर्षों में राज्य को लूटने के लिए जिम्मेदार है। अब उनका अप्रत्यक्ष एजेंडा उत्तर प्रदेश में विघटनकारी नीतियां अपनाकार राज्य को दीवालिया बनाना है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश के समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनने के बावजूद कोई सुधार नहीं दिख रहा है क्योंकि सभी लोग आराम से अपनी-अपनी जगह पर बैठे हैं और संगठन की स्थिति वैसी ही है। राहुल गांधी के इस सवाल कि मोदी सरकार ने जनता के लिए अभी तक क्या किया है? उन्होंने पटलकर सवाल पूछा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में क्या किया है? उन्होंने कहा कि हम आश्वासन देते हैं, उत्तर प्रदेश में यदि भाजपा सत्ता में आई तो गन्ना मूल्य की बकाया राशि चुकाई जाएगी और उसे किसानों के खातों में डाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button