Breaking News

अखिलेश को बड़ा झटका- चुनाव लड़ेगा, शिवपाल का समाजवादी सेक्युलर मोर्चा

कन्नौज, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिये एक और झटका है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा, शिरकत करेगा। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने यह घोषणा की।

अखिलेश यादव को एक और तगड़ा झटका, बड़े मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी

 शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में मोर्चा 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में शिरकत करेगा। शिवपाल यादव ने यहां समर्थकों से कहा, ‘हम नेताजी के नेतृत्व में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बैनर के तले लोकसभा चुनाव लडेंग़े। आने वाले दिनों में कई नेता और कार्यकर्ता नये मोर्चा में शामिल होंगे। आप अपनी आंखों से देखना कि मोर्चा की सदस्यता हासिल करने के लिये किस तरह होड मचती है।’

मीडिया पर पकड़ बनाने के लिए, अखिलेश यादव को करने होंगे ये काम

 शिवपाल सिंह यादव ने कल इटावा में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि मोर्चा के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। इसके लिये उन्होंने मुलायम सिंह यादव की रजामंदी ले ली है। उन्होंने कहा कि हम जल्दी में नहीं हैं। 2019 के चुनाव में मोर्चा अपनी पूरी ताकत से लड़ेगा।

 आरक्षण को लेकर, अखिलेश यादव का बड़ा बयान..

सूत्रों के अनुसार,  कल के एलान के बाद से ही कई विधायकों और नेताओं ने शिवपाल से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।लखनऊ में जगह- जगह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से संबधित पोस्टर और होर्डिंग  दिखायी पड़ रहें है। पोस्टर और होर्डिंग में मुलायम और शिवपाल के फोटो लगाये गये हैं। जिसमें उसने मोर्चा बनने पर बधाई संदेश हैं।

जानिये, लालू यादव क्यों नही करते, मुलायम सिंह से फोन पर बात ?