अखिलेश यादव का ‘विजय रथ’ आज चलेगा मैनपुरी से एटा तक

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में मंगलवार को पार्टी की ‘विजय रथ यात्रा’ मैनपुरी से एटा तक चलेगी।

सपा की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय रथ यात्रा का यह आठवां चरण होगा। सपा की विजय रथ यात्रा शुरुआती दौर में पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्रों का दौरा अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश मंगलवारो मैनपुरी से विजय रथ यात्रा के आठवें चरण की शुरुआत करेंगे। एटा तक के सफर के दौरान वह कई स्थानों पर विजय रथ से ही जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button