Breaking News

अखिलेश यादव की सीएम योगी को सलाह-रंग बदलने से विकास नहीं होता, विकास होने से रंग बदलता है

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि रंग बदलने से विकास नहीं होता है, विकास होने से ही राज्य का रंग बदलता है और तब प्रदेशवासियों का मन भी बदलता है।

एक प्रमुख सहयोगी दल ने, यूपी मे किया बीजेपी से किनारा, जानिये क्यों ?

अमित शाह के बाद, पीएम मोदी के एक और खास के बेटे पर लगे आरोप, सीबीआई जांच की मांग

अब खिचडी बनाने पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कैसे……

अखिलेश यादव ने फेसबुक पर दो फोटो के साथ दो पंक्तियों मे अपनी बात भी कही है-

लखनऊ मेट्रो का सम्मान, सच्चे काम का अच्छा इनाम.

विकास का रंग अपने आप दिखता है, चढ़ाने से नहीं चढ़ता है.

फिल्म एक्ट्रेस आईएएस को कर रही थी ब्लैकमेल,जानिए पूरा हाल………

गुरुग्राम की पहली महिला मेयर बनीं मधु आजाद, डिप्टी मेयर सुनीता यादव

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र मे भी नही रूका, एबीवीपी की हार का सिलसिला, समाजवादियों की हुई जय-जय

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार में जिन जनकल्याणकारी कामों की शुरूआत की गई थी उनको आगे बढ़ाने के बजाय या अपना कोई उल्लेखनीय काम दिखाने के बजाय भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पहले रोडवेज बसों का रंग बदलने में लग गई, उससे भी जी नहीं भरा तो अब सचिवालय एनेक्सी का रंग भी बदलने में दिनरात एक किए हुए है।

समाजवादी पार्टी के निकाय प्रत्याशियों को, शिवपाल सिंह ने दिया ये बड़ा तोहफा…

लड़की के साथ इस फोटो को तेजस्वी यादव ने स्वीकारा, फिर विरोधियों को कैसे भिगो-भिगो कर मारा ? देखिये..

आप भी मिलिये तेजस्वी यादव से, करिये चाय पर चर्चा, जानिये कैसे ? 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को समझना चाहिए कि इमारतों का रंग बदलने से राज्य नहीं बदलता है। भाजपा ने अपने गलत कामों से उत्तर प्रदेश को बदरंग कर दिया है। जबकि समाजवादी सरकार ने मेट्रो रेल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, जनेश्वर मिश्र पार्क और गोमती रिवरफ्रंट के जरिए राज्य की जनता को विकास के नए रंगों से परिचय कराया था। ये रंग जनता के मन में बस गए हैं। 

निकाय चुनाव के नतीजों के जरिये त्रस्त जनता, भाजपा सरकार को सिखाये सबक-अखिलेश यादव

भीम आर्मी चीफ को सभी मामलों में मिली जमानत, कोर्ट ने माना गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित

राष्ट्रीय परिषद की बैठक- कुमार विश्वास पर साफ नजर आया, आप का अविश्वास, धमाके के आसार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के इधर जो रंग बदले हैं उससे जनता को उसके नए-नए रूप देखने-परखने का सुनहरा अवसर अवश्य मिल रहा है। उसका रवैया पूरी तरह बदले की भावना से भरा है। भाजपा ने पहले एम्बूलेंस सेवा 108 और 102 तथा गरीब महिलाओं के लिए पेंशन से ‘समाजवादी‘ शब्द हटाने का काम किया। कलाकारों, लेखकों, तथा पत्रकारों को दी जाने वाली यशभारती पेंशन रोक दी और हिन्दी, उर्दू तथा संस्कृत के विद्वानों को दिए जानेवाले पुरस्कारों के बंटने में भी रोड़े अटका दिए।

समाजवादी पार्टी ने घोिषत किये नगर निकाय प्रत्याशी, देखिये पूरी सूची

युवाओं के बीच, अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता, जानिये क्यों ?

दलितों को मिले आरक्षण पर, कई ओर से हमला हो रहा है- लालू प्रसाद यादव

भाजपा ने खुद कुछ करने के बजाय समाजवादी सरकार के कामों को बदनाम करने और जांच के नाम पर अच्छे काम रोकने के अलावा कुछ नहीं किया है। भाजपा को जनता अब अपना रंग सन् 2019 के चुनावों में दिखाएगी।

पहली बार समाज का कोई भी वर्ग खुश नहीं, पूरा देश रो रहा है -राहुल गांधी

अमित शाह के बेटे ने भ्रष्टाचार नहीं किया, तो उनसे आईआईएम में लेक्चर दिलवाया जाए-तेजस्वी यादव

 व्यापम् घोटाले में, सीबीआई ने, CM शिवराज सिंह को दी क्लीन चिट, 490 को बनाया आरोपी     

अखिलेश यादव ने कहा है कि केन्द्र में तीन वर्ष से ऊपर और उत्तर प्रदेश में 7 महीने से सत्तासीन भाजपा सरकारों ने आज तक एक भी जनहित की योजना लागू नहीं की। भाजपा ने किसानों और नौजवानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। जो चुनावी वादे किए थे उनको भी अब याद नहीं किया जाता है। वादों से मुकरने और बहानों का सहारा लेने में भाजपा का कोई सानी नहीं है। राज्य का विकास अवरूद्ध है और भाजपा नेता कल्पना लोक में विचर रहे हैं। उन्हें जल्दी ही कठोर जमींनी हकीकत से दो चार होना पड़ेगा। जनता सब जानती है।

जानिये, एक आईपीएस अफसर कितने साल की सर्विस मे, कितने अरब की बनाता है प्रापर्टी ?

पूर्व पीएम ने नोटबंदी को बताया संगठित लूटपाट व कानूनी डाका, कांग्रेस ने की विरोध की तैयारी

आम आदमी पार्टी ने दिया, कुमार विश्वास को जोर का झटका…

छात्रों के बीच से मोदी-मैजिक समाप्त, यूपी मे अखिलेश का जादू सर चढ़ा, 10 मे से 9 यूनिवर्सिटी मे भाजपा हारी

नगर निकाय चुनाव के लिये, अखिलेश यादव की है ये रणनीति…

 जानिये, केजरीवाल के राजनीतिक जीवन पर बनी फिल्म मे, योगेंद्र यादव का क्या काम है ?