अखिलेश यादव ने आठ बाल सहित्यकारों को किया सम्मानित

bal-sahityakarलखनऊ,  बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 8 बाल सहित्यकारों को सम्मानित किया। हिन्दी संस्थान द्वारा आयोजित अभिनन्दन पर्व पर सहित्यकारों को 51000 रूपये की राशि देकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की अभी जो सहित्यकारों को जो सम्मान मिल रहा वह बहुत कम है। आने वाले समय में इसे दोगुना किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ्य रहना है तो थोडा बहुत बचपना जरूर होना चाहिए। हम सबकी बच्चों को लेकर बड़ी जिम्मेदारी है। हमें साहित्य के जरिए हमारी संस्कृति को फैलाना होगा। बाल साहित्य लिखने वाले लोगों को बड़ी जिम्मेदारी से काम करना होगा।

समाजवादियों ने सम्मान की शुरुआत की है जबकि कुछ लोग सम्मान बंद करा देते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे टीवी सीरियल को देखकर उसीकी नकल कर रहें। उन्हें भाषा के प्रति सचेत करना भी सहित्यकारों की जिम्मेंदारी है। उन्होंने कहा कि हिन्दी की तरक्की के लिए हम लोगों को सदैव आगे रहना चाहिए। क्योंकि हिन्दी तरक्की की भाषा है। अग्रेंजी की भाषा जाहिर है यह जोड़ने का काम कर रही है।

इन्हे मिला सम्मानः सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान से डॉक्टर शशि लाल गोयल को सम्मानित किया सोहनलाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान से डॉक्टर अजय जन्मेजय को सम्मानित किया अमृतलाल नागर बालकथा सलमान से अखिलेश श्रीवास्तव को सम्मानित किया शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान से जावेद आलम शम्सी को सम्मानित किया लल्ली प्रसाद पांडे बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान से डॉ निस्चल को सम्मानित किया रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान से लायकराम को सम्मानित किया जगत पुरी चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान से अरविंद मिश्रा को सम्मानित किया उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान से शादाब आलम सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button