Breaking News

अखिलेश यादव ने दी क्रिसमस पर लोगों को बधाई

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रिसमस पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रभु यीशु के जन्म को पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

अखिलेश यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईसा मसीह ने मानवता को शांति, प्रेम तथा करुणा का संदेश दिया है। उन्होंने अपने विरोधियों के लिए भी क्षमा मांगी थी। आज दुनिया में युद्ध और संघर्ष की आशंकाओं के बीच यीशु की शिक्षाएं शांति और सौहार्द का संसार बना सकती हैं।