अगर संप्रभुता को चुनौती मिली, तो शक्ति के सभी उपकरणों का उपयोग किया जायेगा: राष्ट्रपति

अहमदनगर (महाराष्ट्र), राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सशस्त्र बलों की क्षमताओं का राष्ट्र शक्ति के प्रमुख श्रोत के रूप में उल्लेख करते हुए आज कहा कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन अगर हमारी संप्रभुता को चुनौती मिली तो उसकी रक्षा के लिये राष्ट्रीय शक्ति के सभी उपकरणों का उपयोग किया जायेगा।

श्री मुखर्जी ने आम्र्ड कोर सेंटर एंड स्कूल (एसीसी एंड एस) को स्टैंडर्ड प्रदान करने के बाद कहा, कोई भी राष्ट्र राष्ट्रीय शक्ति के सभी तत्वों से अपनी ताकत को हासिल करता है और हमारे सशस्त्र बलों की क्षमता राष्ट्रीय शक्ति का एक प्रमुख श्रोत है। यद्यपि हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, लेकिन संप्रभुता की रक्षा के लिए राष्ट्रीय शक्ति के सभी उपकरणों का इस्तेमाल किया जायेगा।

एसीसी एंड एस ऐसा एक संगठन है जो सेना के आम्र्ड कोर अधिकारियों, कनिष्ठ कमीशन अधिकारियों और गैर-कमीशन अधिकारियों के व्यक्तित्व को निखार कर कर्मियों में नेतृत्व के गुणों के साथ यांत्रिक युद्ध की जिम्मेदारियों को निपटने से दक्ष बनाता है।

Related Articles

Back to top button