अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से सोनिया गांधी दुखी, दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सोनिया गांधी कहा कि श्री वाजपेयी के निधन से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उनके जाने से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गांधी ने गुरुवार रात वाजपेयी के निवास 6ए कृष्ण मेनन मार्ग पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वाजपेयी का शाम को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। मिल होने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button