अतुल्य भारत के रंग में रंगा राजपथ, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं लोग

15 agustनई दिल्ली, राजपथ, इंडिया गेट पर चल रहे भारत पर्व के दूसरे दिन विभिन्न हस्तशिल्प, राज्यो के स्टाल से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियो ने लोगो को खूब आकर्षित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियो भांगड़ा गिद्दा, मणिपुरी नृत्य, राजस्थान का घूमर, केरल के मोहिनीअट्टम और अंडमान निकोबार के लोक नृत्यो का दर्शको ने लुत्फ उठाया। छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। वे यहां उकेरी गई कलाकृतियो और कलाकारो के साथ फोटो खिंचवाकर पर्व की यादों को सहेजने का मौका नही छोड़ रहे हैं। राज्यों द्वारा प्रस्तुत की गई झलकियो और देश की विविधता को दर्शाते पोस्टर वॉल के साथ लोग फोटो खिंचवा रहे है। नारदमुनि, अलग-अलग वेशभूषा मे घूम रहे जनजातीय लोगो के साथ सेल्फी भी ले रहे है। मेक इन इंडिया, द गोल्डन चैरियट ट्रेन, बौद्ध धर्म की आस्था का प्रतीक, अतुल्य भारत समेत कई ऐसे स्थल है, जहां लोग फोटोग्राफी का आनंद ले सकते है। अतुल्य भारत को एक मंच पर प्रदर्शित करता यह पर्व मेक इन इंडिया का भी संदेश दे रहा है। मेक इन इंडिया का लोगो शेर की अकृति बनाई गई है। इसमे ग्रामीण, जनजातीय भारत के विकास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण और भारतीय संस्कृति को बखूबी उकेरा गया है। यह संगठित भारत का संदेश दे रहा है। यहां आजादी के 70 साल-याद करो कुर्बानी नाम से फोटो प्रदर्शनी है, जिसमे आजादी की लड़ाई से जुड़ी अहम यादों को फोटो के जरिए दिखाया गया है। आयोजको के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे तक करीब 50 हजार लोग यहां पहुंचे थे। दिन ढलने के साथ ही दर्शको की संख्या भी बढ़ रही थी। मौसम को देखते हुए स्टील के ट्रैक बिछाए गए है ताकि बरसात से हुए कीचड़ से लोगो को आने जाने मे परेशानी न हो। पानी निकालने के लिए मोटर लगाई गई है। रविवार को छुट्टी का दिन है इसलिए उम्मीद है कि बड़ी संख्या मे लोग यहां पहुंचेगे। पूरब से पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी प्रकार के जायको का एकसाथ आनंद लेने का यहां सुनहरा मौका है। खाने-पीने के लिए यहां अलग-अलग राज्यो और संस्थानो के करीब 31 काउंटर है। बंगाल की मिठास से लेकर पंजाब के मसालेदार जायके लोगो को खूब भा रहे है। पूर्वोत्तर भारत के जनजातीय पकवान और उत्त प्रदेश के नवाबी जायको की महक पर्व मे आने वाले लोगो को अपनी तरफ खीच रहे है। कम कीमत मे रीजनल फूड का आनंद ले सकते है, जिसके लिए किसी होटल या रेस्तरां मे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button